Search

 
 
 

धनबाद : देवघर से लापता राजगंज के युवक की मौत

 
Baghmara  : बगदाहा पंचायत अंतर्गत कानाटांड़ निवासी 30 वर्षीय अजय शर्मा का देवघर में निधन हो गया. वे देवघर से ही 25 जुलाई को लापता हो गए थे. अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की सूचना है. पहचान नहीं होने पर प्रशासन ने अंतिम संस्कार भी कर दिया. सूचना मिलने के बाद परिजन देवघर गए. युवक की मां ने पुत्र को गुम होने की शिकायत देवघर के नगर थाना में दर्ज करवाई थी. अजय मां, मामा-मामी सहित आधा दर्जन परिजन के साथ निजी वाहन से देवघर बाबा भोले को जल चढ़ाने गया था. मंदिर पहुंचने के बाद जल अर्पण करने के लिए मां के पीछे खड़ा था. इस बीच वहां से गायब हो गया था. मां ने कई दिनों तक खोजबीन की. नहीं  मिलने के बाद देवघर के स्थानीय थाना में लिखित सूचना दी थी. आवेदन में अंकित मोबाइल नंबर से देवघर नगर थाना की पुलिस ने संपर्क कर व्हाट्सएप के माध्यम से सदर अस्पताल के बेड पर पड़े एक युवक की तस्वीर भेजी थी. तस्वीर देख परिजनों का बुरा हाल हो गया, मृतक के चाचा बबलू शर्मा ने बताया कि देवघर के नगर थाना की पुलिस ने 3 अगस्त की रात करीब आठ बजे संपर्क किया. व्हाट्सएप से अजय की तस्वीर भेजी. पहचान होने पर सभी देवघर के लिए निकल गए. पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को युवक मंदिर के पास बैठा था. सांस लेने में दिक्कत हो रही  थी. सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के अनुसार युवक के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं पाए जाने के कारण शव को तीन - चार दिन रखा गया. बीते दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक की दो छोटी-छोटी बेटी है. मौत की खबर सुनने के बाद उसकी पत्नी राखी देवी, मां सुमा देवी सहित परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है. यह भी पढ़ें : बीपीएससी">https://lagatar.in/dumka-shubham-got-114th-rank-in-bpsc-exam/">बीपीएससी

परीक्षा में शुभम को 114 वां रैंक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही