Search

 
 
 

धनबाद : भूली होल्ट के पास व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद

शहर के भूली होल्ट के समीप शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. खबर लिखे तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है.
 
  • मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत की आशंका

Dhanbad :   शहर के भूली होल्ट के समीप शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. खबर लिखे तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव को पड़ा देखा. इसके बाद पास के थाने और रेल पुलिस को इसकी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया.

 

इस संबंध में रेलवे कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली थी कि भूली होल्ट ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. स्टेशन मास्टर के निर्देश पर वे मौके पर पहुंचे.

 

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही