Search

 
 
 

पलामू पुलिस की कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर दो डीजे जब्त

रामनवमी के दौरान शोर-शराबे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर पलामू पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. टाउन थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया गया है. दोनों डीजे साउंड बाहरी राज्य के बताए जा रहे हैं.
 

Palamu :   रामनवमी के दौरान शोर-शराबे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर पलामू पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. टाउन थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया गया है. दोनों डीजे साउंड बाहरी राज्य के बताए जा रहे हैं.

 

जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान अत्यधिक तेज आवाज से निरवाना होटल के संचालक की मां की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें आनंद फानन में अस्पताल में एडमिट करना पड़ा. इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया. 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुलूस के दौरान कई स्थानों पर ध्वनि मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों के लिए तेज आवाज समस्या बन रही थी.

 

वहीं थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा कि संबंधित व्यक्ति की शिकायत पर दोनों डीजे साउंड को जब्त किया गया है. बताते चलें कि कल बस स्टैंड रोड पर डीजे से जुड़े एक जनरेटर में ओवरलोडिंग के कारण आग लगने की घटना भी सामने आई. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही