Search

धनबाद : ईद पर 7 जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

प्रशासन चौकस, सभी थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी

Dhanbad : ईद व सरहुल का त्योहार शांतिपूर्ण  संपन्न कराने के लिए धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है. डीसी माधवी मिश्रा, एसएसपह एचपी जनार्दनन व अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को सात जोन में बांटा है. सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी थाना व ओपी क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है. जिले को धनबाद, कतरास, चिरकुंडा, तोपचांची,  झरिया, गोविंदपुर व टुंडी जोन में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. कतरास जोन में कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी व बाघमारा एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज, धनबाद में अपर समाहर्ता विनोद कुमार व डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक कुमार, चिरकुंडा जोन के निरसा, चिरकुंडा व मैथन के लिए निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन व निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, तोपचांची जोन के तोपचांची व गोमो में अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो प तोपचांची इंस्पेक्टर संजय कुमार, झरिया जोन के सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला व सिंदरी एसडीपीओ भूपेन्द्र राउत, गोविंदपुर व बरवाअड्डा में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी व डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती,  टुंडी जोन के टुंडी, मनियाडीह व पूर्वी टुंडी के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता संतोष कुमार गुप्ता व डीएसपी मुख्यालय (द्वितीय) संदीप कुमार गुप्ता को प्रभार सौपा गया है. धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, भूली ओपी, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तिसरा, सिंदरी, निरसा, कुमारधुबी, सुदामडीह, पाथरडीह, चिरकुंडा, पंचेत ओपी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर, कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, बरोरा, बलियापुर, टुंडी, भौंरा व मधुबन थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी. जिला नियंत्रण कक्ष 11 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 12 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सक्रिया रहेगा. एसडीओ उदय रजक जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद वरीय प्रभार में रहेंगी. जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 0326 - 2311217 व 100 है.

इन इलाकों में विशेष चौकसी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी का निर्देश

डीसी व एसएसपी ने एसडीओ, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी व साइबर थाना को सोशल मीडिया व वाट्सएप ग्रुपों पर लगातार सख्त निगरानी नजर रखने का निर्देश दिया है. त्योहार के दौरान साफ-सफाई व पानी-बिजली की निर्वाध आपूर्ति करने का आदेश दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor-including-3-court-news-2/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 3 खबरें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//