Search

 
 
 

धनबाद :  दस करोड़ की लागत से शहर में बिछाये गये पेवर ब्लॉक की शुरू हो गई बर्बादी

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) शहर में सड़क किनारे बिछाये गये पेवर ब्लॉक (रंगीन ईंट) तेजी से उखड़ने भी लगे हैं. उन्हें देखने वाला कोई नहीं है. हीरापुर माडा कॉलोनी में गेल इंडिया कंपनी भूमिगत गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान कई जगह पेवर ब्लॉक उखाड़ चुकी है.

   तबेले में बिछा रहे उखाड़े गए पेवर ब्लॉक

अब उखाड़े गए पेवर ब्लॉक को कॉलोनी के लोग अपने तबेले में बिछा रहे हैं. मतलब, सड़क की खूबसूरती को अब घरों में लाने का काम शुरू हो चुका है. बैंक मोड़ में श्री लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स के सामने पेवर ब्लॉक उखड़ चुका है. यहां मर्शियल कम्प्लेक्स के निर्माण के दौरान जेसीबी ने पेवर ब्लॉक को नष्ट करने का काम किया था. बरमसिया पुल के समीप सड़क किनारे बिछाये गये पेवर ब्लॉक भी नष्ट होने लगे हैं. शहर के अन्य हिस्सों का भी लगभग यही हाल है.

  बढ़ गई थी शहर की खूबसूरती

ज्ञात हो इसी साल दस करोड़ की लागत से शहर में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू हुआ था. पेवर ब्लॉक लगने से शहर की खूबसूरती बढ़ गई थी, वहीं सड़कों पर उड़ने वाले धूल डस्ट में भी कमी आई थी. नगर निगम के अधिकारियों ने पेबर ब्लॉक को उखाड़ने वाली कंपनियों एवं अन्य लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज कराने की चेतावनी भी दी थी. हालांकि निगम की इस चेतवानी का किसी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-under-nep-students-will-have-to-study-vocational-courses-along-with-general/">धनबाद

: एनईपी के तहत विद्यार्थियों को सामान्य के साथ करनी होगी वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही