Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा के पंडरा में डायरिया नियंत्रण में, पीड़ितों को इलाज के बाद छुट्टी

Nirsa  :  निरसा प्रखंड के पंडरा पूर्व पंचायत के बाउरी टोला में डायरिया नियंत्रण में है. कोई नया केस नहीं आया है. डायरिया की चपेट में आए दीपू बाउरी, आशा बाउरी, कल्याणी बाउरी, निरूपा बाउरी, मामोनी बाउरी, हीमोला बाउरी, रोमोला बाउरी व शकुंतला बाउरी की स्थिति सामान्य है. इनका इलाज गांव में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया. जबकि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को एंबुलेंस से निरसा स्वास्थ केंद्र भेजा गया. वहीं दो अन्य को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया था. इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गइ्र है. स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. पुष्पा केरकेट्टा ने बताया कि पंडरा मुखिया उज्जवल तिवारी ने पिछले बुधवार की शाम सूचना दी थी कि गांव में डायरिया से एक महिला की मौत हो गई है और दर्जनों लोग आक्रांत हैं. इसके बाद बीडीओ व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उन्होंने गांव का दौरा किया. सभी लोगों की जांच की गई. उन्होंने कहा कि 36 वर्षीय माया बाउरी की मौत डायरिया से नहीं, बल्कि दूसरी बीमारी से होने की बात सामने आई है. उससे दो दिन पहले लू लगने से माया बाउरी की तबियत अचानक खराब गो गयी थी. जहां बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई. प्रभावित गांव में लोगों के बीच ओआरएस के पैकेट, नोरफ्लाक्स टीजेड व जिंक टैबलेट का वितरण किया गया. डॉ. पुष्पा केरकेट्टा ने लोगों को सफाई पर ध्यान देने, घर के आसपास गंदे पानी का जमाव नहीं होने देने, बासी खाना नहीं खाने, खूब पानी पीने की सलाह दी है. साथ ही  प्रखंड के जनप्रतिनिधियों से कहा कि यदि गांव में किसी को लूज मोशन या डायरिया जैसी शिकायत मिले तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य केंद्र को दें. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी इसी पंचायत के बागती टोला में डायरिया फैलने से कई लोग आक्रांत हुए थे. कुछ लोगों की जान भी चली गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-even-after-one-year-of-approval-of-pms-house-the-money-did-not-come-in-the-beneficiarys-account/">धनबाद

: पीएम आवास मंजूर होने के एक साल बाद भी लाभुक के खाते में नहीं आया पैसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही