Search

 
 
 

धनबाद: दिगम्बर जैन समाज की निकली शोभायात्रा, बैंड वादन दल ने किया मंत्रमुग्ध

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से बुधवार 22 जून को धैया स्थित मंदिर परिसर से भगवान श्रीजी एवं घट यात्रा महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में बैंड वादन दल ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. धैया में श्रीजी मंदिर से बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई. शोभायात्रा में हाथी की प्रतिमा तथा बग्घी के साथ बैंड बाजा के साथ महिलाएं व पुरुष कतारबद्ध होकर भगवान श्रीजी के जयकारे लगाते चले जा रहे थे. अनिल जैन ने बताया कि आज प्रभु जी का जन्म हुआ है. इसलिए उनका जन्मोत्सव मना रहे हैं. सबसे आगे हाथी की प्रतिमा पर बैठे गुरु जी नगर भ्रमण कर रहे हैं. इस शोभायात्रा में देश-विदेश यानी अमेरिका, सऊदिया, लंदन तथा मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता से प्रतिमा आई है. साथ में अन्य जगहों से आये लोग इस शोभयात्रा में शामिल हुए. शोभायात्रा में बैंडवादन के मधुर संगीत ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रास्ते में कई जगह स्वागत द्वारों पर समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-case-of-wrongdoing-with-the-innocent-girl-the-accused-got-20-years-imprisonment/">धनबाद:

 अबोध बच्ची से गलत हरकत के मामले में आरोपी को 20 वर्ष की सजा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही