Search

 
 
 

धनबाद : कुसुंडा तालाब को बचाने के लिए दिल्ली में आत्मदाह करने गए दिनेश धारी गिरफ्तार

 
Dhanbad : कुसुंडा छठ तालब के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करने गए धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश धारी को दिल्ली पुलिस ने 28 जून को जंतर-मंतर पर गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली रवानगी से पहले दिनेश धारी ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि कुसुंडा तालाब का अस्तित्व बचाने के लिए वे पिछले कई वर्षों से आंदोलनरत हैं. उन्होंने उपायुक्त से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री व रेल मंत्री तक को पत्र लिखा, लेकिन हर जगह से निराशा ही मिली. आंदोलन को उग्र रूप देते हुए दिनेश धारी 27 जून को धनबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुए. वहां प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की तैयारी कर ही रहे थे कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-quietness-that-comes-in-old-age-is-not-true-madhavji/">धनबाद

: वृद्धावस्था में आने वाला वैराग्य सच्चा नहीं होता- माधवजी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही