Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः सीएम के निर्देश पर दिव्यांग बच्ची को मिली कान की मशीन

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर धनबाद जिला प्रशासन ने दिव्यांग बच्ची सौम्या कुमारी को कान की मशीन उपलब्ध कराई. 13 वर्षीय सौम्या कुमारी तोपचांची प्रखंड के खरियो बस्ती निवासी धर्मेंद्र गोस्वामी की पुत्री है. कान की मशीन मिलने के वह अब सुनने में सक्षम हो गई है. बच्ची के पिता ने हाल ही में ट्विटर (एक्स) के माध्यम से मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी. इस पर मुख्यमंत्री ने धनबाद डीसी आदित्य रंजन को तत्काल संज्ञान लेने का निर्देश दिया था

 डीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को बच्ची को शीघ्र कान की मशीन मुहैया कराने का निर्देश दिया. इसके कुछ ही घंटों के भीतर समाज कल्याण विभाग की टीम ने सौम्या कुमारी के घर पहुंचकर उसे कान की मशीन प्रदान की. डीसी ने बच्ची की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रखंड के रिसोर्स टीचर को उसके घर जाकर पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

इस कार्य के लिए सौम्या के माता-पिता ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ट्वीट के कुछ ही घंटों के भीतर जिस तरह से सरकार और प्रशासन ने कार्रवाई की वह सराहनीय है. उन्होंने बताया कि बच्ची को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ भी मिल रहा है. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर, एसएमपीओ विनीता कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही