Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विस्थापितों ने रोजगार के लिए चापापुर ओसीपी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र के चापापुर 10 नंबर ओसीपी कार्यालय के समक्ष 16 फरवरी को विस्थापितों व ग्रामीणों ने रोजगार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. इसमें ओसीपी में कार्यरत मजदूर भी शामिल हुए. ग्रामीणों ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के बैनर तले एकजुटता दिखाई. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजद नेता तारापदों धीवर ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी चलने नहीं देंगे. प्रबंधन को विस्थापितों व बेरोजगारों को रोजगार देना ही पड़ेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने रोजगार देने की दिशा में जल्द पहल नहीं करता है, तो ओसीपी का चक्का जाम कर दिया जाएगा. प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-identification-of-disability-in-children-will-be-easy-through-prasasta-app-in-schools/">धनबाद

: स्कूलों में प्रशस्त एप के जरिए बच्चों में दिव्यांगता की पहचान होगी आसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही