Search

 
 
 

धनबाद : हीरापुर बाजार में कोरोना गाइडलाइंस को लेकर जिला जिला प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण

 

Dhanbad : जिले के हीरापुर बाजार में गुरुवार को जिला प्रशासन ने अचौक निरीक्षण किया. सरकार द्वारा गाइडलाइंस जारी करने के बावजूद यहां कई दुकानें खुली थी. प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षण किया. प्रशासन ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गयी. सरकार ने जिन दुकानों को खोलने पर पांबदी लगायी है. यदि वैसी दुकानें खुली रहती है तो दुकान को सील कर दिया जायेगा. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

गुप्त सूचना के आधार पर की जांच

अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सख्ती और मनाही के बावजूद कई दुकानदारों ने दुकान खोला जिसकी सूचना जिला प्रशासन को लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

मिल रही थी. उसी क्रम में औचक निरीक्षण कर जांच किया गया. उन्होंने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुकानदारों और ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है.

सब्जी दुकानदारों को चिन्हित स्थान पर दुकान लगाने की दी हिदायत

सुरेंद्र कुमार की टीम ने हीरापुर हटिया का मुआयना किया. सुरेंद्र कुमार ने सब्जी विक्रेताओं को चिन्हित स्थान पर दुकानें लगाने की हिदायत दी. उन्होंने बताया कि हीरापुर हटिया को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही