Search

 
 
 

धनबाद : आईएमए व कांग्रेस भवन को हैंडओवर लेगी जिला परिषद

 
Dhanbad : धनबाद के आईएमए भवन व जिला कांग्रेस भवन को अतिक्रमण मुक्त कराकर जिला परिषद हैंडओवर लेगी. यह निर्णय मंगलवार को जिप अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में हुई जिला परिषद बोर्ड की 10वीं बैठक में लिया गया. बैठक में कोयला व बालू की तस्करी रोकने सहित कई निर्णय लिए गए. जिप अध्यक्ष ने कहा कि आईएमए व कांग्रेस भवन पर अवैध कब्जे के संबंध में कोर्ट का फैसला बहुत पहले ही आ चुका है. अब सीओ को आवेदन देकर दोनों भ्वन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. वहीं, जिला परिष की जमीन पर बने बीएसएस महिला कॉलेज को भी खाली कराया जाएगा. 5 घंटे चली बोर्ड की मैरान बैठक में 8 एजेंडों पर चर्चा कर उन्हें पास किया गया. सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा. वहीं,  बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल व स्वच्छता विभाग से संबंधित मुद्दों पर नए साल में जनवरी में बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में अनुस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को शो-कॉज करने का निर्णय लिया गया. बैठक में डीडीसी सह परिषद के सचिव सादात अनवर, उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिप सदस्य विकास महतो, संजय सिंह, मो सोहराब अंसारी, बिजली देवी, आरती देवी ललिता देवी, पिंकी मरांडी, मीणा हेंब्रम, जेब मरांडी, मो इजराफिल लाल मो गुलाम, स्वाति कुमारी, रूपा कुमारी, बादल बाउरी, रूपाली रविदास सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इस बीच अव्यवस्था से नाराज सदस्य बैठक शुरू होते ही धरना पर बैठ गए. जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने उन्हें समझाया. इसके बाद सभी सदस्य अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठे. यह भी पढ़ें : 26">https://lagatar.in/fog-and-mist-on-26th-and-27th-possibility-of-rain-on-28-29/">26

और 27 को कोहरा और धुंध का साया, 28-29 को बारिश की संभावना
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही