Search

 
 
 

धनबाद जिला तैराकी चैंपियनशिप 13 व 14 जून को जीडी गोयनका  स्कूल में

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धनबाद जिला तैराकी संघ के तैराकी कोच धनंजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह से 13 जून की सुबह 8:00 बजे तक मोबाइल न. 9525111296  पर संपर्क कर सकते हैं.
 

Dhanbad : धनबाद जिला तैराकी संघ ने जिला तैराकी चैंपियनशिप 2025 की घोषणा की है. यह प्रतियोगिता 13 व 14 जून को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, धनबाद में होगी. यह जानकारी धनबाद जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिंह व जॉइंट सेक्रेटरी हिमांशु डोकानिया ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. पदाधिकारिओं ने बताया कि चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल 50मी, 100मी, 200मी, 400मी, बैकस्ट्रोक 50मी, 100मी, ब्रेस्टस्ट्रोक 50मी, 100मी, बटरफ्लाई 50मी, 100मी, व्यक्तिगत मेडली 100मी, 200मी, रिले 4x50मी फ्रीस्टाइल, 4x50मी मेडली प्रतियोगिता शामिल है. प्रतियोगिता 4 ग्रुपों होगी. ग्रुप 4 में 8-10 वर्ष, ग्रुप 3 में 11-12 वर्ष, ग्रुप 2 में 13-14 वर्ष और ग्रुप 1 में 15-17 वर्ष आयु वर्ग के तैराक शामिल होंगे. यह चैंपियनशिप धनबाद जिले के तैराकों के लिए सुनहरा अवसर है. योग्य खिलाड़ियों को राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चुना जाएगा.

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धनबाद जिला तैराकी संघ के तैराकी कोच धनंजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह से 13 जून की सुबह 8:00 बजे तक मोबाइल न. 9525111296  पर संपर्क कर सकते हैं. एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा कि धनबाद जिला तैराकी संघ जिले में तैराकी को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. सभी आयु वर्गों और कौशल स्तरों के तैराकों को अपना कौशल विकसित करने और उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्रदान करना है. प्रेसवार्ता में स्विमिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कुणाल किशोर, आलोक अग्रवाल, डॉ नीलम बाल, पप्पू सिंह, आलोक कुमार उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही