Search

 
 
 

धनबाद: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में भी नहीं बजेगा डीजे, हर हाथ में लहराएगा तिरंगा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दुर्गापूजा के बाद अब ईद मिलादुन्नबी पर भी डीजे नहीं बजाने का फैसला नौजवान कमेटी ने लिया है. कल 9 अक्टूबर रविवार को इस्लाम धर्म के आखिरी संदेशवाहक हज़रत मुहम्मद साहब की दुनिया में आमद का त्योहार जश्न ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा. लेकिन इस जश्न में कमेटी के मेम्बरों ने डीजे नहीं बजाने का फैसला किया है. इसके अलावा त्योहार पर एम्बुलेंस या तत्काल सेवा को जुलूस के प्रभाव से बाहर रखने की अपील की गई है.

  जश्न की तैयारी पूरी, ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी

नौजवान कमेटी पुराना बाज़ार के संस्थापक सदस्य सोहराब खान एवं इमरान अली ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कोरोना की वजह से जश्न ईद मिलादुन्नबी बिल्कुल सादगी के साथ मनाया गया. परंतु इस वर्ष 9 अक्टूबर रविवार को जश्न धूमधाम से होगा. हालांकि इस अवसर पर जुलूस में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा. जश्न की अन्य तैयारी पूरी कर ली गयी है. रांगाटांड़  श्रमिक चौक के पास नौजवान कमेटी भव्य स्वागत मंच बनाएगी, फल वितरण एवं पेय जल की व्यवस्था, विशाल स्क्रीन, ड्रोन से जुलूस पर निगरानी के साथ फूलों की वर्षा की जाएगी.

   ट्रैफिक जवानों के साथ तैनात रहेंगे वॉलंटियर्स

नौजवान कमेटी के वॉलंटियर्स ट्रैफिक जवानों के साथ तैनात रहेंगे. फर्स्ट एड एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी. उन्होंने जुलूस में आने वालों से डीजे ना बजाने, बुजुर्ग, महिलाओं एवं बच्चों को रास्ता देने, एम्बुलेंस को जाम से मुक्त रखने और हर हाथ में तिरंगा लेकर चलने सहित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-son-of-a-railway-worker-in-gomo-killed-the-dacoits-who-entered-the-house/">धनबाद

: गोमो में रेलकर्मी के पुत्र ने घर घुस आए डकैतों को मार भगाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही