Search

 
 
 

धनबाद : गोमो में रेलकर्मी के पुत्र ने घर घुस आए डकैतों को मार भगाया

 
Topchachi : तोपचांची (Topchachi)  तोपचांची थाना अंतर्गत गोमो स्थित पी एन एम कालेज रोड पर रेल कर्मी संजय साव के घर 7 अक्टूबर की रात कुछ डकैत घुस आए. परंतु गृहस्वामी के पुत्र ने हिम्मत दिखाई और वह डकैतों से भिड़ गया. कुछ देर तक गिरोह के सदस्यों से उसकी हाथा पाई हुई और अंततः सभी डकैत भाग निकले.

 गृहस्वामी की पत्नी को पिस्तौल भिड़ा कर लिया कब्जे में

घटना के संबंध में बताया गया है कि 7 अक्टूबर शुक्रवार की रात छह हथियार बंद अपराधी दरवाजा तोड कर संजय साव के घर में घुस गए. अपराधियों ने कमरे में सोई गृहस्वामी की पत्नी मोहिनी देवी को पिस्तौल की नोक पर कब्जे में ले लिया. तभी दूसरे कमरे में सोये उनके पुत्र रितेश कुमार को कुछ आभास हुआ और वह हाथ में बेल्ट लेकर बरामदे में खडे एक डकैत पर टूट पडा. बरामदे में ही दोनों के बीच जम कर उठा पटक हुई. इस उठापटक में डकैत मार किसी तरह भाग निकला. इधर हंगामा होता देख कमरे में घुसे अन्य डकैत भी भागने पर मजबूर हो गए.

                 भागते डकैतों ने की फायरिंग

[caption id="attachment_439374" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/bhuktbhogi-daka-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> भुक्तभोगी रेलकर्मी का परिवार[/caption] रितेश ने गजब का साहस दिखाया और छह डकैतों को खदेड़ दिया. भागते हुए डकैतों ने दो राउंड फायरिंग भी की. सूचना पाकर सुबह लगभग 9 बजे तोपचांची थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने जांच पड़ताल की. डकैत अपने साथ लाये गये सब्बल, पेचकश छोड़ गए थे. घर के बाहर डकैतों की 5 जोडी चपल, एक गमछा, एक टोपी पड़ी थी. पुलिस ने सारे सामान बरामद कर लिये. पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इस घटना के बाद पास पड़ोस के लोग दहशत में हैं. बताते हैं कि कुछ ही माह पूर्व उसी इलाके में अजित मंडल के यहां भी डकैती हुई थी. हालांकि पुलिस अब तक उन डकैतों तक पहुंचने में विफल रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-head-husband-cheated-2-lakh-20-thousand-on-the-pretext-of-a-job-in-the-railway/">धनबाद

:  रेलवे में नौकरी के बहाने मुखिया पति ने ठग लिये 2 लाख 20 हजार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही