Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों के संघर्ष की बदौलत 19% मिनिमम गारंटी लाभ देने पर सहमत हुआ प्रबंधन : अरूप

 
Nirsa : शानदार 11वें वेतन समझौता से खुश कोयला मजदूरों व बीसीकेयू के सदस्यों ने 5 जनवरी को पूर्व विधायक और जेबीसीसीआई सदस्य अरूप चटर्जी के आवास पर जाकर आभार प्रकट किया. अरूप चटर्जी ने कहा कि 3 जनवरी को कोलकाता में हुई जेबीसीसीआई की 8वीं बैठक में कोल इंडिया प्रबंधन मजूदरों को 15% से अधिक लाभ देने को तैयार नहीं था. लेकिन कोयला मजदूरों के संघर्ष और एकता को देखते हुए प्रबंधन अंतत: 19% मिनिमम गारंटी बेनिफिट (एमजीबी) देने पर सहमत हुआ. मजदूरों के देय भत्ता, सालाना वेतन वृद्धि व अन्य सुविधाओं पर आगामी बैठक में समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा. बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव व मुगमा क्षेत्रीय अध्यक्ष अगम राम ने कहा कि श्रम कानूनों को बचाने और कोयला उद्योग के निजीकरण के खिलाफ लड़ाई अभी बाकी है. इसके लिए मजदूरों और केंद्रीय यूनियनों की एकजुटता की जरूरत है. मौके पर लालू ओझा, रामजी यादव, कुंज बिहारी मिश्रा, साधन चटर्जी, उत्तम कर, तापस चटर्जी, जूठन हरिजन, कमल बाउरी, दिनेश हाड़ी, अर्जुन रवानी, दीपक सिंह, मनोहर लाल, खोखन रविदास, राजू राय आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-was-being-unloaded-from-the-rack-scorched-by-touching-the-high-tension-wire/">धनबाद

: रैक से कोयला उतार रहा था, हाइटेंशन तार से सटकर झुलसा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही