Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

 
Nirsa : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-arrested-for-stealing-bccl-cable-in-mahuda-4-bikes-seized/">

(Dhanbad) जिले के मैथन स्थित सिरामिक मेन गेट के समीप दो सितंबर की सुबह डंपर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवलीबाड़ी अंसार मोहल्ला निवासी बिट्टू अंसारी (25 वर्ष) के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही शिवलीबाड़ी के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को बीच सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया. वे परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और डंपर के मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं. मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझाया और जाम हटाने का आग्रह किया. जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, शिवलीबाड़ी पूर्वी पंचायत के मुखिया तनवीर आलम, शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्तकीम, माले नेता नागेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए. मुआवजा के मुद्दे पर ओपी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की. मृतक के पिता सब्बीर अंसारी ने बताया कि बिट्टू अपने मामा के घर नियामतपुर में रहकर काम करता था. गुरुवार को वहां से लौटा था. शुक्रवार की सुबह किसी काम से बाइक से मैथन गया था. लौटने के क्रम में डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बिट्टू की मौत हो गई. फिलहाल मैथन ओपी प्रभारी के नेतृत्व में संबंधित व्यक्ति से मुआवजे की मांग को लेकर वार्ता की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-husband-absconding-leaving-wifes-burnt-body-in-snmmch/">धनबाद

: पत्नी का जला हुआ शव एसएनएमएमसीएच में छोड़कर पति फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही