Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी कैजुअल कर्मी की मौत, चार घंटा गेट जाम

 
Nirsa : कल्याणेश्वरी स्थित डीवीसी सब-स्टेशन में 10 अगस्त को कैजुअलकर्मी सुबल मल्लिक के शव के साथ परिजनों ने मुख्य गेट के समक्ष चार घंटे तक प्रदर्शन किया, आंदोलन कर रहे लोगों ने आश्रित परिवार को तत्काल नियोजन देने की मांग की. चौरंगी पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया किन्तु विफल रहे. सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, देंदुआ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं डीवीसी कामगार संघ के सुनील दुबे आदि ने डीवीसी सब स्टेशन प्रबंधक पंकज मोदी से वार्ता की. किन्तु बातचीत विफल रही. बाद में मृतक सुबल मल्लिक के पुत्र विकाश मल्लिक को नियोजन देने पर लिखित सहमति बनी. देंदुआ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि जमीरकुड़ी ग्राम निवासी सुबल मल्लिक डीवीसी सब स्टेशन में कैजुअल कर्मी के रूप में कार्यरत था, बीते 28 जुलाई को कार्य के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई. आननफानन में उन्हें सहकर्मियों तथा परिजनों के सहयोग से डीवीसी मैथन बीपी नियोगी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालात बिगड़ते देख ईएसआई अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहाँ से और बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.  9 अगस्त की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : अपना">https://lagatar.in/will-have-to-fight-more-to-save-our-existence-hemant-soren/">अपना

वजूद बचाने के लिए करना होगा और संघर्ष : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही