Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पेंशन सिस्टम हस्तांतरण के खिलाफ आंदोलन करेंगे डीवीसी कर्मी व पेंशनर्स

Maithon : डीवीसी प्रबंधन द्वारा अपना पेंशन सिस्टम दूसरी कंपनी को दिए जाने के निर्णय का यूनियनों के नेताओं ने विरोध किया है. डीवीसी के तमाम मजदूर संगठनों ने 30 मई को दिल्ली से लेकर डीवीसी मुख्यालय कोलकाता तक प्रदर्शन करने की घोषणा की है. यह जानकारी मैथन में डीवीसी की विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने 28 मई आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में दी. नेताओं ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन अपना पेंशन सिस्टम सेंट्रलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेल को हस्तांतरित कर पेंशनरों के भविष्य व सामाजिक सुरक्षा को अंधकार में धकेलना चाहता है. इसके खिलाफ डीवीसी के कर्मी व पेंशनर्स एकजुट हैं और 30 मई को जोरदार प्रदर्शन करेंगे. हजारों कर्मी व पेंशनर्स डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में एकत्रित होकर आंदोलन की शुरुआत करेंगे. प्रदर्शन में मैथन से 100 से अधिक कर्मी व पेंशनर्स भाग लेंगे. प्रेसवार्ता में डीवीसी श्रमिक यूनियन के सचिव नीशिथ मुखर्जी, स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेन्दु चक्रवर्ती, कर्मचारी संघ के सचिव मदन मेहता, हिंद मजदूर किसान यूनियन व पेंशनर्स फोरम के सचिव जी राम सहित एसके घोष, राजेन्द्र यादव, धर्मदेव सिंह, विशु मजूमदार, विनय गोस्वामी, तौसीफ खान आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-university-officials-raised-questions-on-osds-notice-regarding-not-meeting-vice-chancellor">

धनबाद : कुलपति से नहीं मिलने संबंधी ओएसडी के नोटिस पर विवि अधिकारियों ने उठाए सवाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही