Search

 
 
 

धनबाद: खाद्य पदार्थों पर जीएसटी का असर, महंगाई दिखा रही है तेवर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आज 19 जुलाई से रोजमर्रा की चीजें पहले ज्या महंगी हो गई हैं. केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार खाने पीने की चीजों पर अब 5% जीएसटी देना पड़ेगा. डिब्बा या पैक बंद और लेबल युक्त भोजन को छोड़कर दही, पनीर, लस्सी, शहद, मखाना, सोयाबीन, मटर, गेहूं और अन्य अनाज, होटल के कमरे आदि पर 18 जुलाई से 5% जीएसटी लगेगा. अब लोगों के घर का बजट एक बार फिर बिगड़ने लगा है.

                दुकानदारों की भी बड़ी परेशानी

[caption id="attachment_362686" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bheem-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> भीम यादव[/caption] जीएसटी ने खुदरा दुकानदारों की परेशानी भी बढ़ा दी है. सुधा कंपनी की दुकान चला रहे भीम यादव कहते हैं कि शांति से चलने वाली दुकानदारी थोड़ी उथल पुथल हो गई. कई कस्टमर तो आसानी से समझ जा रहे हैं, लेकिन बुत लोगों को मूल्य बढ़ोतरी का कारण समझाना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि पहले 100 ग्राम सुधा लस्सी का मूल्य 10 रुपये हुआ करता था लेकिन अब 12 हो गया है. वही 200 ग्राम दही के लिए ₹15 लगते थे लेकिन अब 17 हो गए हैं, तो 400 ग्राम के लिए ₹29 से बढ़कर ₹32 हो गया है. वहीं एक किलो दही 65 से बढ़कर ₹72 हो चुका है.

                घर-गृहस्थी चलाना हुआ मुश्किल

[caption id="attachment_362687" align="aligncenter" width="230"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/shanti-devi-230x300.jpeg"

alt="" width="230" height="300" /> शांति देवी[/caption] हीरापुर की शांति देवी सरकार के इस फैसले से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई ने परेशानी में डाल रखा था. अब ऊपर से 5% अतिरिक्त टैक्स से तो जीते जी मर जाएंगे. जिस तरह सरकार टैक्स लाद कर मूल्यों में बढ़ोतरी कर रही है, उस हिसाब से नौकरी नहीं दे रही है. नौकरी के नाम पर नेता लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं और महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में घर चलाना काफी मुश्किल हो रहा है. [caption id="attachment_362689" align="aligncenter" width="230"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ramesh-kumar-230x300.jpeg"

alt="" width="230" height="300" /> रमेश कुमार[/caption] हाउसिंग कॉलोनी के रमेश कुमार भी महंगाई से तंग हैं. कहा पिछले 5 वर्षों में महंगाई लगभग दोगुनी हो चुकी है. सरकार के इस फैसले ने आम जनों की परेशानी बढ़ा दी है. घरों में नौकरी करने वाले कम और खर्च अधिक हो रहे हैं. सरकार को महंगाई के साथ आम जनों की नौकरियों पर भी ध्यान देना चाहिए था. [caption id="attachment_362691" align="aligncenter" width="230"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/kaushlya-230x300.jpeg"

alt="" width="230" height="300" /> कौशल्या देवी[/caption] हीरापुर की कौशल्या देवी का संयुक्त परिवार है. परिवार में चार बेटों, उनकी बहुओं और बच्चों को मिलाकर 14 लोग हैं. उनके महीने भर का बजट पहले से ही काफी गड़बड़ चल रहा है. अब ऊपर से 5% जीएसटी. सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है. कुछ घरेलू खाद्य पदार्थों में कीमतें थोड़ी कम जरूर हुई, मगर बारीकी से देखा जाए तो तमाम वस्तुओं के मूल्य आज डेढ़ गुना चढ़ चुके हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/ganga-damodar-express-to-go-from-dhanbad-to-buxar-raginis-demand-from-drm/">धनबाद

से बक्सर तक जाए गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, DRM से रागिनी की मांग [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही