Search

 
 
 

धनबाद से बक्सर तक जाए गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, DRM से रागिनी की मांग

 
Dhanbad: BJP प्रदेश कार्य समिति की सदस्य रागिनी सिंह ने रेल मंडल प्रबंधक [DRM] से गंगा-दामोदर एक्सप्रेस का विस्तार बक्सर तक करने सहित अनेक मांग की है. उन्होंने इस संबंध में DRM को ज्ञापन दिया है. ज्ञापन में रागिनी सिंह ने कहा है कि गंगा-दामोदर एक्सप्रेस धनबाद से पटना जाती है, इस ट्रेन का विस्तार बक्सर तक किया जाए. धनबाद रेल मंडल राजस्व देने में नंबर वन है. इसलिए नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार होना चाहिए. कोयलांचल में हर भाषा और क्षेत्र के लोग निवास करते हैं. पूर्वांचल और मगध के लोग बड़ी संख्या में हैं. ट्रेनों की कम सुविधा होने से कोयलांचल के लोगों, युवकों, छात्र-छात्राओं को शिक्षा और चिकित्सा के लिए दूसरे राज्य आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसलिए ट्रेनों के विस्तार के साथ-साथ नई ट्रेन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है. उन्होंने धनबाद से पटना तक के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह में नए सिरे से चलाने की मांग की. वंदे भारत एक्सप्रेस धनबाद से बेंगलुरु तक चलाने की मांग की. DRM ने श्रीमती सिंह को सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें : सात">https://lagatar.in/dhanbad-repeated-disruptions-in-the-construction-of-telipada-sub-station-for-seven-years/">सात

साल से हो रहे तेलीपाड़ा सब स्टेशन के निर्माण में बार बार व्यवधान [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही