Search

 
 
 

धनबाद : आपसी विवाद में बड़े भाई पर मारपीट व दुकान में क्षतिग्रस्त करने का आरोप

 
डिगवाडीह मांझी बस्ती की घटना, थाने में की लिखित शिकायत, बड़े भाई ने आरोपों को बताया झूठा Jorapokhar : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह मांझी बस्ती में बुधवार 20 सितंबर की रात पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई. मामले में जेनरल स्टोर में तोड़फोड़ कर दुकान की सामग्री क्षतिग्रस्त करने की लिखित शिकायत गुरुवार 21 सितंबर को की गई. शिकायतकर्ता नरेश राम ने बताया कि उनका घर व दुकान एक ही छत के नीचे है. बुधवार की रात बड़े भाई सुरेश राम अपने दो सहयोगियों के साथ आकर दुकान खाली करने को कहने लगे. परिजन द्वारा मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट की और दुकान के काउंटर पर ईंट पत्थर फेंककर शीशा तोड़ दिया. दुकान में रखे सामग्री भी क्षतिग्रस्त कर दिया. गल्ले में रखे पैसे भी जबरन निकालकर ले गए. वहीं दूसरी तरफ सुरेश राम का कहना है कि उन्होंने कोई मारपीट व तोड़फोड़ नही किया है. उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-all-religion-prayer-held-on-international-peace-day-in-kv-maithon/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : केवी मैथन में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही