Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटा बिजली विभाग, एलटी तारों में लगेंगे सेपरेटर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को धनबाद एरिया बोर्ड में बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें रेवेन्यू की समीक्षा के साथ-साथ दुर्गा पूजा में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. जीएम ने पूजा पंडाल में सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने तथा लोड के आधार पर अस्थाई कनेक्शन देने का निर्देश दिया. इसके साथ ही शहर में जारी अंडर ग्राउंड केबलिंग के काम दिसंबर तक पूरा करने का भी आदेश दिया. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-police-adopted-up-model-to-crack-down-on-criminals-jcb-run-on-illegal-property-in-kadma/">जमशेदपुर

: अपराधकर्मियों पर नकेल को जिला पुलिस ने अपनाया यूपी मॉडल, कदमा में अवैध संपति पर चलाया जेसीबी

 सब स्टेशन का होगा मेंटेनेंस

दुर्गा पूजा में होने वाले भीड़-भाड़ को देखते हुए बिजली विभाग तैयारियों में जुट गया है. विभाग शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में एलटी तारों के बीच सेपरेटर लगाएगा. इसके साथ ही सब स्टेशन में कनेक्टर और जंपर की मेंटेनेंस कराई जाएगी. बारिश के बीच व्यापक पैमाने पर ट्री कटिंग भी कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें–फेडरेशन">https://lagatar.in/federation-of-jharkhand-chamber-elections-after-the-annual-general-meeting-voting-will-be-held-on-saturday-from-2-pm/">फेडरेशन

ऑफ झारखंड चैंबर का चुनाव : वार्षिक आमसभा के बाद शनिवार को दोपहर दो बजे से होगा मतदान

राजस्व पर जतायी नाराजगी

धनबाद एरिया बोर्ड का राजस्व 48 करोड़ से बढ़कर 51 करोड़ हो गया है. लेकिन बिजली जीएम इससे असंतुष्ट दिखे. उन्होंने सभी को राजस्व संग्रहण और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने सरकारी विभागों पर बकाया बिजली बिल वसूलने पर तेजी लाने को कहा है. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-people-danced-to-the-beat-of-drums-and-drums-in-parna-jatra-fair/">हजारीबाग:

परना जतरा मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही