Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मुहर्रम को लेकर बिजली विभाग अलर्ट मोड पर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मुहर्रम के जुलूस को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जुलूस के लिए जिला प्रशासन के द्वारा रूट और समय का भी निर्धारण किया गया है. कई जगहों पर यातायात वन वे रहेगा. जिला प्रशासन के साथ बिजली विभाग भी जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर के कई इलाकों में शाम के समय विद्युत आपूर्ति घंटों बंद रखेगा. मुहर्रम को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल धनबाद में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. उन्हें जुलूस के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चौकसी बरतने और संबंधित बिजली सब स्टेशन से संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है. धनबाद डिवीजन के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि जुलूस को लेकर शहर में विद्युत आपूर्ति दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक बाधित रहेगी.

  इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली

बैंक मोड़, नया बाजार, पुराना बाजार, टिकियापाड़ा, नावाडीह भूली, धैया, हीरापुर, चिरागोड़ा, सराय ढेला, बांसजोड़ा, पुटकी पांडरपाला एवं शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली बाधित रहेगी.

  बिजली कर्मी रहेंगे चौकस

मुहर्रम में निकलने वाले जुलूस को लेकर नया बाजार प्रशाखा में जेई सुजीत सिंह 9431135838, पुराना बाजार और मनईटांड़ में जेई मंतोष रवानी 9431135847, भूली वन और टू में जेई नेहाल आलम 9431135839, हीरापुर में ऋषि सागर श्रीवास्तव 9431135840 धैया में ऋषि सागर श्रीवास्तव 9431135841, सरायढेला जेई गोविंद जयसवाल9431135842 के साथ क्षेत्रीय कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sudama-choubey-waged-war-against-the-british-from-kaimur/">धनबाद

: सुदामा चौबे ने कैमूर से छेड़ी थी अंग्रेजों के खिलाफ जंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही