Search

 
 
 

धनबादः पूर्वी टुंडी में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

पूर्वी टुंडी के सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को पूर्वी टुंडी के सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने शंकरडीह गांव में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. सीओ ने बताया कि शंकरडीह मौजा के की 1.16 एकड़ जमीन (खाता संख्या 83, प्लॉट संख्या 764) पर अवैध कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने की थी. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अंचल की टीम ने प्रभारी अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, राजस्व उप निरीक्षक विजय कुमार और अमीन राजकुमार के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाकर जमीन से अवैध कब्जे को हटाया.

सीओ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि भविष्य में इस तरह की कोई भी गतिविधि पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही