Search

 
 
 

झारखंड में दिखेगा लो प्रेशर का असर, छह जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा और वज्रपात होने की भी संभावना है. जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं.
 

 Ranchi : बंगाल की खाड़ी और ओडिशा एवं बंगाल से सटे तटवर्ती इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का असर झारखंड में भी दिखेगा.  मौसम विभाग ने 27 जून को झारखंड के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है.

 

भारी वर्षा की संभावना

 

मौसम विभाग ने कहा है कि कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा और वज्रपात होने की भी संभावना है.  शुक्रवार को राज्य के 6 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.  भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.  जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. 

 

तापमान में बदलाव नहीं

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में 23.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है.  वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा, लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.

 

पिछले 24 घंटे की कहां कितनी हुई बारिश

 

- रांची: 23.2 मिमी

- जमशेदपुर: 16.1 मिमी

- डाल्टनगंज: 2.2 मिमी

- बोकारो थर्मल: 25.4 मिमी

- चाईबासा: 6.6 मिमी

- खूंटी: 4.5 मिमी

- सरायकेला: 7.5 मिमी

- गोड्डा: 6.5 मिमी

- लातेहार: 15 मिमी

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही