Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रबुद्ध नागरिकों-व्यवसायियों का बिजली विभाग पर धावा, बोले-अब सब्र नहीं होता

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बिजली की समस्या से परेशान लोगों का धैर्य अब टूट रहा है. शहर के व्यवसायी ज्यादा परेशान हैं. परेशान नागरिकों व व्यवसायियों ने गुरुवार, 28 अप्रैल को बिजली विभाग के जीएम अजित कुमार को ज्ञापन सौंपा. कहा कि लोग आपा खो रहे हैं. अब सब्र नहीं होता. जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी, तो कुछ भी हो सकता है.

झरिया और सिंदरी ज्यादा परेशान : शर्मा 

सिटीजन फोरम के संयोजक राजीव शर्मा ने कहा कि बिजली की सबसे बड़ी मार झरिया और सिंदरी के लोगों को झेलनी पड़ रही है. हर दिन 12 से 14 घंटा बिजली कटौती हो रही है. इससे घरेलू कामकाज से लेकर बच्चों की पढ़ाई और व्यावसायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने बिजली समस्या के त्वरित निवारण की मांग की. संग़ठन के सह संयोजक दीपक कुमार दीपु ने सिंदरी में आ रही समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के साथ लोग लो वोल्टेज की समस्या से भी परेशान है. 100 से भी कम वोल्टेज मिल रहा है.

प्रबुद्ध नागरिक जुटे, जल्द निवारण की मांग  

उन्होंने सिंदरी के रंगामाटी, एसके 4, जे टाइप में ट्रांफार्मर बदलने की मांग की. साथ ही सुबह 6 से 9 बिजली नहीं काटने की भी मांग की. जीएम ने समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का वादा किया. मौके डॉ स्मृति नागी, रूपरेंद्र कौर, भूपेंद्र कौर, मनजीत कौर, सुनैना झा रेनू गुप्ता, दविंदर कौर, संतोष रानी, अनुपमा जसपाल कौर, रीना, अंजना सिंह, गायत्री देवी, कलविंदर कौर, हरजीत कौर, कुलसुम सचदेव, नीतू शर्मा, बासुकीनाथ सिंह, मोनी भूषण सिंह, राजीव सिंह, उत्तम मुखर्जी, दीपक कुमार दीपू, दिनेश मंडल उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : DAV">https://lagatar.in/dhanbad-parents-filed-suit-against-dav-school/">DAV

स्कूल पर अभिभावक ने दर्ज कराया मुकदमा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही