Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एक साल बाद भी न तालाबों का सौंदर्यीकरण शुरू हुआ, न ही पौधरोपण व ग्रीन पैच का काम

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/zuma-of-peace-in-dhanbad-apprehension-air-everyone-happy/">(Dhanbad)

शहर में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत चल रहीं योजनाएं दम तोड़ रही हैं. एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सीएनडी प्लांट, एफएसटीपी, विद्युत शवदाह गृह, 8 तालाबों का सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, ग्रीन पैच, ब्लैक टॉप, प्ले ग्राउंड व एयर क्वालिटी मॉनि‍टरिंग सि‍स्टम का कार्य शुरू नहीं हो पाया है. इन योजनाओं पर 188 करोड़ खर्च किया जाना है. 71 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति भी मिल गई है. लेकिन धनबाद नगर निगम अभी तक सिर्फ 16 करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं. ऐसे में निगम को फंड मिलना भी मुश्किल हो सकता है.

डीपीआर में लगातार मिल रही गड़बड़ी

धनबाद नगर निगम का कामकाज नगर विकास विभाग को पसंद नहीं आ रहा है. शहर के राजा तालाब, पम्पू तालाब, गुहिबांध तालाब, रानी तालाब, बरमसिया तालाब व छठ तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम पिछले छह माह से योजना बना रहा है. जल्द काम शुरू होने के दावे भी किए जा रहे थे. लेकिन मामला अभी तक डीपीआर में ही उलझा हुआ है. हाल ही में विभाग ने इन तालाबों की डीपीआर रिजेक्ट कर दिया है. इसे संसोधित कर नई डीपीआर बनाने की सलाह दी गई है. इसके पहले भी विभाग निगम की कई अन्य योजनाओं की डीपीआर पर भी सवाल खड़ा कर चुका है. बावजूद इसके निगम के कामकाज में कोई बदलाव नहीं आया है.

निगम के काम में एजेंसियां नहीं ले रहीं रूचि

निगम के कुछ कार्य डीपीआर के कारण अटके पड़े हैं, वहीं कई कार्य ठेकेदार नहीं मिलने के कारण भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. 9 करोड़ के प्लांटेशन व ग्रीन पैच का काम होना है. टेंडर फाइनल हो गया है, लेकिन अब तक एजेंसी को वर्कऑर्डर ही नहीं मिला है. दूसरी ओर 17 करोड़ के सीएंडडी, एफएसटीपी व बायो मेडिकल के लिए भी ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं. ग्रीन पैच के लिए छाताटांड़ से बैंक मोड़ व धनसार से सिंदरी की सड़क का भी चयन किया गया है. सड़क के दोनों किनारे जहां खाली जगह है, उसे ग्रीन पैच किया जाएगा. लेकिन निगम को ठेकेदार ही नहीं मिल रहे हैं.

कहीं कोई अड़चन नहीं : नगर आयुक्‍त

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की योजनाओं पर लगातार रिपोर्टर ने नगर आयुक्‍त सत्‍येंद्र कुमार से बात की. नगर आयुक्‍त ने कहा कि शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए निगम ने कई कदम उठाए हैं. कई योजनाओं के लिए डीपीआर का काम भी चल रहा है. कहीं कोई अड़चन नहीं है. यह भी पढ़ें : शिक्षा">https://lagatar.in/education-minister-said-now-every-panchayat-has-one-modern-school/">शिक्षा

मंत्री ने कहा, अब हर पंचायत में एक-एक मॉडर्न विद्यालय [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही