Search

 
 
 

धनबादः टुंडी में नकली शराब कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

पुलिस ने पोखरिया मोड़ पर वाहनों को रोककर तलाशी लेनी शुरू की. इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक यूनुस अंसारी को गिरफ्तार किया गया.थार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
 

Dhanbad : धनबाद पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस ने पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के पोखरिया मोड़ पर गुरुवार रात वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में स्प्रिट, नकली शराब ब्रांडिंग सामग्री और शराब के ढक्कन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी धनबाद मुख्यालय-2 के डीएसपी धीरेन्द्र कुमार बंका ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा थाना क्षेत्र के जोगीपोता गांव निवासी विकास साहिनी अवैध शराब निर्माण की सामग्री के साथ दो वाहन थार JH 01 CW- 7486 व एक काले रंग की स्कॉर्पियो JH 10 DA -2942 से जामताड़ा की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर जांच अभियान चलाया गया.

पुलिस ने पोखरिया मोड़ पर वाहनों को रोककर तलाशी लेनी शुरू की. इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक यूनुस अंसारी (निवासी बेनगाड़िया, निरसा) को गिरफ्तार किया गया. उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति और थार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. तलाशी में पुलिस ने लगभग 400 लीटर स्प्रिट, 5000 शराब बोतलों के ढक्कन, 'रॉयल चैलेंजर' ब्रांड के 6 बंडल नकली स्टिकर और 375 मिली ‘इम्पेरियल ब्लू’ ब्रांड की 2 कार्टून कुल 48 बोतलें जब्त की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही