Search

 
 
 

धनबाद : तारापीठ गया था परिवार, घर से 10 लाख के गहने-कैश लेकर चोर फरार

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. रतनपुर निवासी सुद्धिव्य चन्द्र कुमार के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार तारापीठ दर्शन के लिए गया था.
 
  • गोविंदपुर में चोरों का तांडव
  • बंद घर को बनाया निशाना
  • तारापीठ गया था पूरा परिवार
  • 10 लाख के गहने व कैश की चोरी

Dhanbad :   जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. रतनपुर निवासी सुद्धिव्य चन्द्र कुमार के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार तारापीठ दर्शन के लिए गया था.

 

बताया जा रहा है कि चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. सबसे पहले बाउंड्री वॉल पर लगे कांटेदार तार को काटकर घर में प्रवेश किया. फिर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए.

 

इसके बाद घर के हर कमरे को खंगाला गया और अलमारी, दीवान व अन्य सामानों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात निकाल लिए. हैरानी की बात यह है कि चोरों ने बच्चों के खिलौनों तक को नहीं छोड़ा और उनमें भी पैसे व गहनों की तलाश की.

 

Uploaded Image

 

इस संबंध में पीड़ित गृहस्वामी सुद्धिव्य चन्द्र कुमार बताया कि वे 14 अप्रैल को अपने परिवार के साथ तारापीठ दर्शन के लिए गए थे. गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जब वे घर लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. 

 

जांच करने पर पता चला कि घर से 5 से 6 लाख रुपये नकद के साथ-साथ लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई . सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.

 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इधर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही