Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कारमेल स्कूल में 12वीं की छात्राओं को दी गई विदाई

Dhanbad : कारमेल स्कूल, धनबाद में 21 जनवरी को रंगारंग कार्यक्रम के बीच 12वीं की छात्राओं को विदाई दी गई. प्राचार्य मारिया कीर्ति ने  छात्राओं को स्कूल के नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में बनाए रखने के साथ शैक्षिक स्थिति को सुदृढ़ करने एवं जीवन में दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. प्राचार्य ने 12वीं की छात्राओं को प्रमाणपत्र, मोमेंटो व क्रॉउन देकर सम्मानित किया. स्कूल परिसर को पतंग से आकर्षक ढंग से सजाकर छात्राओं को पतंग की तरह अपने जीवन को ऊंचाई देने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर 11वीं की छात्राओं ने अपनी सीनियर्स के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा 11वीं की छात्राओं के अलावा शिक्षिका पल्लवी, अनुराधा और बबीता का अहम योगदान रहा. कार्यक्रम में उप प्राचार्य सिस्टर दिशा, कोऑर्डिनेटर सिस्टर श्रेया और सिस्टर मोनिका के अलावा विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-blazing-fire-below-train-running-above/">धनबाद:

नीचे धधकती आग, ऊपर दौड़ती रेलगाड़ी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही