Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाघमारा के मुराईडीह की पीडीएस दुकान में दो पक्षों के बीच मारपीट

Advertisement
Advertisement
Baghmara : बाघमारा (Baghmara). बाघमारा के मुराईडीह पंचायत अंतर्गत एक पीडीएस दुकान में नारी शक्ति महिला ग्रुप संचालन समिति की सदस्य नूनीबाला देवी और सचिव अश्विनी देवी के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में सचिव अश्विनी देवी को सिर में आंशिक चोट आई है. पीडीएस दुकान में राशन वितरण संबंधी मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि राशन वितरण के दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ. देखते देखते दोनों पक्ष गुत्थमगुत्था हो गए. दोनों पक्षों ने आपबीती बताई. संचालन समिति सदस्य नूनीबाला देवी की मानें तो सचिव जो दुकान का संचालन करती हैं और विवाद उत्पन्न करती हैं. फ़िलहाल मामला बरोरा थाना पहुचा है. दोनों पक्ष से कई लोग भी थाना में जमे हुए हैं. बरोरा पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-and-a-minor-arrested-for-stealing-in-a-house-in-hirak-road-nawadih/">धनबाद

:  हीरक रोड नवाडीह के एक घर में चोरी करते दो युवक और नाबालिग को दबोचा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही