Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चहारदीवारी निर्माण को लेकर मारपीट, 9 के खिलाफ केस दर्ज

Maithon : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-health-checkup-camp-of-marwari-yuva-manch-and-pataliputra-nursing-home-on-15th/">

(Dhanbad)
जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के झरियापाड़ा हरिमंदिर के समीप चारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में  मारपीट हो गई. इस मामले में चिरकुंडा थाना पुलिस ने 11 मई को 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पिछले 8 की शाम हुई मारपीट में एक पक्ष के मानव डे व उनका छोटा भाई विप्लव डे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों का इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है. चिरकुंडा थाना के एएसआई रघुनाथ बिरुआ ने 10 मई को अस्पताल पहुंचकर घायलों का फर्द बयान लिया. घायल मानव डे ने बताया कि घटना के दिन शाम चार बजे वह चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे. दूसरे पक्ष का मदन बाउरी आया और काम रोकवा दिया. काम शुरू करने के एवज में उसने डेढ़ लाख रुपए की मांग की. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद काम शुरू हुआ. इसके बाद शाम करीब सात बजे बुधन बाउरी, सूमो बाउरी, सोनू बाउरी, लता बाउरी, तपन बाउरी, बाबोन बाउरी, शंकर बाउरी व दुलाल बाउरी तलवार, रॉड व लाठी-डंडा लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए दोनों भाइयों पर हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-student-entangled-with-controller-of-examinations-in-pk-rai-college-the-matter-reached-the-police-station/">धनबाद

: पीके राय कॉलेज में परीक्षा नियंत्रक से उलझा छात्र, मामला पहुंचा थाने [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही