Search

 
 
 

धनबाद : दस दिनों में दूसरी बार एसएनएमएमसीएच में शॉर्ट सर्किट से आग, मची अफरा-तफरी

 
Dhanbad : दस दिनों में दूसरी बार एसएनएमएमसीएच में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. इस बार कैथलैब भवन के सेंट्रल इमरजेंसी में दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से पहले पंखे में आग लगी. फिर तार जलने लगी. स्वास्थ्य कर्मियों ने फौरन मेन स्विच ऑफ किया और आग पर काबू पाया गया. आग लगने से धुआं फैलने के कारण 13 भर्ती मरीज भागकर भवन के बाहर आ गए. सभी को कुछ देर बाद दोबारा भर्ती कराया गया. हालांकि इस बार अगलगी की छोटी घटना थी, इसलिए इस पर काबू पा लिया गया. इससे पहले एक मार्च को डायलिसिस वार्ड के केमिकल गोदाम में अगलगी की बड़ी घटना घटी थी. आग लगने से लगभग एक करोड़ के केमिकल समेत अन्य संपत्ति जल गए थे. एक जांच रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट तो दूसरी जांच रिपोर्ट में आग लगाने का संदेह जताया गया है. जहां आग लगी थी, उसमें करंट नहीं थी. जबकि स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि आरओ प्लांट में करंट है. जहां शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना हो सकती है. फिलहाल जांच टीम ही जाने कैसे आग लगी थी. जिला प्रशासन के निर्देश पर तीसरी जांच टीम अगलगी की जांच करेगी. इसे भी पढ़ें : गौशाला">https://lagatar.in/former-chairman-of-gaushala-trust-committee-trust-board-shatrughan-lal-gupta-has-also-done-big-games/">गौशाला

न्यास समिति ट्रस्ट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शत्रुध्न लाल गुप्ता ने भी किये हैं बड़े-बड़े खेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही