Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में यूजी में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद (Dhanbad) के अंगीभूत कॉलेजों में यूजी में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट कर दी गई है. सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 3 सितंबर की देर रात अपलोड की गई. विवि के एडमिशन सेल की चैयरपर्सन डॉ. नविता गुप्ता ने बताया कि लिस्ट की शुरुआत में एक सारांश पृष्ठ के साथ सभी विषयों को मर्ज किया गया पीडीएफ दिया गया है. 4 सितंबर को सभी कॉलेजों की वेबसाइट पर भी मेरिट लिस्ट अपलोड कर दी जाएगी. आवेदक सूची में अपना नाम देख सकते हैं. बाकी गतिविधियों का पालन नोटिफिकेशन में दी गई सूचनाओं के अनुसार करना होगा.

सत्यापन के लिए सर्टिफिकेट्स की मूल कॉपी जरूरी

डॉ. नविता ने बताया कि आवेदकों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेजों और फोटोकॉपी के साथ आना होगा. सत्यापन की अंतिम तिथि के बाद पहले मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी को मौका नहीं दिया दिया जाएगा. दस्तावेज़ सत्यापन के बाद चांसलर पोर्टल पर शुल्क का भुगतान करना है. भुगतान के बाद एडमिशन की पुष्टि की जाएगी इसके बाद ही कॉलेज कक्षा रोल नंबर आवंटित करेगा. शुल्क की जानकारी भी वेबसाइट पर उपलोड कर दी गई है. उसी के आधार पर भुगतान करना है.

इन आवेदकों को सीधे मिलेगा नामांकन

डॉ. नविता ने बताया कि शारीरिक निःशक्तता वाले आवेदक, रक्षा या सीआईएसएफ के बच्चों और अन्य जो अधिसंख्य कोटा से संबंधित हैं वे सूची में नाम नहीं होने पर सीधे नामांकन के लिए एडमिशन सेल से मिलें. उनका नामांकन सीधे लिया जाएगा.

नामांकन के लिए इन तिथियों पर गौर करें विद्यार्थी

- पहली मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन - 5 से 14 सितंबर - नियमित कोर्स में चयनित छात्रों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 16 सितंबर - दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए कॉलेजों की ओर से खाली सीटों का ब्योरा देने की तिथि - 16 सितंबर - नियमित कोर्स के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि - 21 सितंबर - दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - 22 से 28 सितंबर - तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए कॉलेजों की ओर से खाली सीटों का ब्योरा देने की तिथि- 27 सितंबर - तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 30 सितंबर यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-body-of-26-year-old-youth-found-in-a-well-in-belgadia-forest/">:

धनबाद: बेलगड़िया जंगल के एक कुएं में मिला 26 वर्षीय युवक का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही