Search

 
 
 

धनबादः गया पुल अंडरपास में पहले नाली की रिपेयरिंग, फिर बिछेंगे पेवर ब्लॉक

डीसी ने बताया कि अंडरपास की जर्जर सड़क का जेसीबी से समतलीकरण कर दिया गया है. पेवर ब्लॉक व बालू की आपूर्ति भी हो चुकी है. नालियों का पानी पेवर ब्लॉक बिछाने में बाधा बन रहा है.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर शहर के गया पुल अंडरपास में पेवर ब्लॉक बिछाने की तैयारी तेज हो गई है. पथ निर्माण विभाग और रेलवे के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अंडरपास का निरीक्षण किया. यह निर्णय लिया गया कि पहले नालियों की मरम्मत कर पानी के अंडरपास में आने का रास्ता बंद किया जाएगा. इसके बाद पेवर ब्लॉक बिछाया जाएगा. डीसी ने बताया कि अंडरपास की जर्जर सड़क का जेसीबी से समतलीकरण कर दिया गया है. पेवर ब्लॉक व बालू की आपूर्ति भी हो चुकी है. नालियों का पानी पेवर ब्लॉक बिछाने में बाधा बन रहा है.

वहीं, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि नाली रिपेयरिंग के बाद ही पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य शुरू होगा. निरीक्षण में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद, सहायक अभियंता जीतेंद्र मिश्रा और नदीम अख्तर, रेलवे के सीनियर डीईएन (कोऑर्डिनेशन) प्रदीप कुमार, सीनियर डीईएन (स्टेट) रामचंदर राव व एईएन ओपी सिंह शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही