Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा के पांच मंदिर बनेंगे पर्यटन स्थल, होगा सौंदर्यीकरण

 
 Kumar Balram Baghmara : बाघमारा (Baghmara)  धनबाद जिला प्रशासन ने बाघमारा प्रखंड के पांच मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकासित करने के लिए चुना है. लिलोरी मंदिर कतरासगढ़, बूढ़ा बाबा मंदिर झींझीपहाड़ी, रामराज मंदिर चिटाही, शिव मंदिर पतराकुल्ही एवं लिलोरी मंदिर गंगापुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के अलावा उनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा. जिला परियोजना पदाधिकारी ने मंदिर की विस्तृत जानकारी एवं सौंदर्यीकरण सहित आसपास पार्क, झूला व गाड़ियों की पार्किंग आदि की व्यवस्था के लिए भूमि चिह्नित कर बाघमारा सीओ से रिपोर्ट मांगी है.

    शीघ्र ही भेजी जाएगी रिपोर्ट: अंचलाधिकारी

बाघमारा अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह ने बताया कि अंचल निरीक्षक व कर्मचारियों द्वारा उन मंदिरों की जानकारी के साथ आसपास की भूमि को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है. फिलहाल शिव मंदिर पतराकुल्ही एवं लिलोरी मंदिर कतरासगढ़ की रिपोर्ट के साथ भूमि संबंधी जानकारी अंचल निरीक्षक से प्राप्त हुई है. जल्द ही भूमि को चिह्नित कर जिला परियोजना पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी.

         देश के पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी जगह

[caption id="attachment_409828" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/budha-baba-300x142.jpeg"

alt="" width="300" height="142" /> बूढ़ा बाबा मंदिर[/caption] उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों को आकर्षक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा. जानकारों के मुताबिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से ये मंदिर देश के पर्यटन मानचित्र में जगह पा जाएंगे. देश-विदेश के लोगों को इन मंदिरों की महत्ता की जानकारी मिलेगी. भारी संख्या में पर्यटक मंदिर के दर्शन एवं घूमने फिरने के लिए इन स्थलों का भ्रमण करेंगे. सरका को भी राजस्व की प्राप्ति होगी.

  आर्थिक विकास के साथ बढ़ेगा सरकार का राजस्व

[caption id="attachment_409829" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/lilori-gangapur-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> लिलौरी मंदिर, गंगापुर[/caption] इन स्थलों पर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने पर शुल्क देना होगा, जिससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी. क्षेत्र का आर्थिक विकास के साथ महत्व भी बढ़ेगा. परिवहन के साधनों में बढ़ोतरी होगी. होटल, लॉज एवं धर्मशालाओं का निर्माण होगा. नए प्रतिष्ठान व बाजार बनेंगे, जिससे लोग स्वरोजगार व विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठानों में रोजगार पा सकेंगे. लोगों की आय में बढ़ोतरी से क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-body-of-26-year-old-youth-found-in-a-well-in-belgadia-forest/">धनबाद:

बेलगड़िया जंगल के एक कुएं में मिला 26 वर्षीय युवक का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही