Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गणेश पूजा सर्कस मैदान के समीप वन विभाग की टीम ने एक पक्षी विक्रेता के पास से करीब दो दर्जन तोते जब्त किए हैं. टीम ने पक्षी विक्रेता इमामुद्दीन को हिरासत में लिया है. छापामारी के दौरान जमकर हंगामा हुआ. विक्रेता के समर्थन में स्थानीय लोगों ने टीम को घेर लिया. वन विभाग के अधिकारी प्रभाकर वर्णवाल ने बताया कि टीम जब्त किए गए पक्षियों और आरोपी को लेकर लौट रही थी. तभी स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पक्षियों को छुड़ाने का प्रयास किया.
धनबादः तोते की तस्करी पर वन विभाग की कार्रवाई, एक तस्कर धराया, 2 दर्जन पक्षी जब्त


Leave a Comment