Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह पहुंचे डेंटल क्लिनिक, दांत दर्द की थी परेशानी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को 23 सितंबर को दांत के इलाज के लिए दोबारा क्लिनिक ले जाया गया. कोर्ट की अनुमति से उन्हें भारी सुरक्षा के बीच जेल से सीधे बैंक मोड़ स्थित साईं डेंटल केयर सेंटर ले जाया गया. इस दौरान उनकी पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी वहां मौजूद थीं. डॉक्टर ने दांत की साफ-सफाई के बाद एक्स-रे कराया. कहा कि एक बार और आना होगा. उस समय दांत में रूट कैनाल बनाकर कैप लगाया जाएगा. दांत दर्द की शिकायत पर उन्हें 16 सितंबर को भी डॉक्टर को दिखाया गया था. पत्नी रागिनी सिंह ने कहा कि दांत में परेशानी थी जो अब कुछ ठीक है. नीरज सिंह हत्याकांड में 5 आरोपियों के बरी होने के संबंध में पूछे जाने पर रागिनी सिंह ने कहा कि संजीव भी निर्दोष हैं. इन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. जल्द ही बारी हो जाएंगे. ज्ञात हो कि संजीव सिंह ने कोर्ट में अर्जी देकर दांत का इलाज के लिए अनुमति मांगी थी. विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने बीते 8 सितंबर को ही इसकी अनुमति दे दी थी. इसके बाद वह निजी खर्च पर इलाज करा रहे हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-throughout-his-life-binod-babu-struggled-for-the-oppressed-and-downtrodden-dr-praveen/">

धनबाद : जीवन भर शोषितों, वंचितों के लिए संघर्ष करते रहे बिनोद बाबू- डॉ. प्रवीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही