Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची के रामाकुंडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास

 
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड की रामाकुंडा पंचायत में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह व जिप सदस्य विकास महतो ने संयुक्त रूप से किया. भवन का निर्माण जिला परिषद के 15वें वित्त आयोग मद से होगा. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से ग्रामीणों को इलाज में काफी सहूलियत होगी. जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी दूर जाना पड़ता था. क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहने से ऐसी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेंगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, मुखिया पूर्णिमा देवी,  उमृत रजक, परशुराम महतो, बाबूलाल महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-alleges-bond-figures-expose-bjps-corrupt-practices-like-hafta-recovery-bribery/">कांग्रेस

का आरोप, चुनावी बॉन्ड के आंकड़े हफ्ता वसूली, रिश्वतखोरी जैसे भाजपा के भ्रष्ट तरीकों को उजागर करते हैं 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही