Search

 
 
 

धनबाद : मेगा हेल्थ कैंप में 140 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

 
Putki : बीसीसीएल पश्चिमी झरिया क्षेत्र के बालूडीह स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 3 जनवरी को मेगा हेल्थ एंड वेलनेस कैंप लगाया गया. सीएसआर के तहत आयोजित कैंप का उद्घाटन आंचल महिला समिति की अध्यक्ष भारती महापात्रा ने किया. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में आए 140 जरूरमंदों के स्वास्थ्य की जांच की. इस दौरान लोगों का वजन, रक्त चाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई. डॉ. मनोज कुमार झा, डॉ. सिंपी कुमारी व डॉ. बालकृष्ण तिवारी ने लोगों को लाइफ स्टाइल व बीमारियों के प्रति जागरूक किया. महिलाओं को ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से बजाव के बारे में बताया. महिलाओं के बीच आयरन और कैल्शियम की गोली का वितरण भी किया गया. शिविर को सफल बनाने में बीसीसीएल के मुनिडीह क्षेत्रीय अस्पताल के कर्मियों का अहम योगदान रहा. मौके पर पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक जेएस महापात्रा, आरआर कर्ण, पवन लकड़ा, संजय सिंह, महिला समिति की मणिमाला मोदी, पूनम झा, बबिता बर्णवाल, ड्यूति मुस्तफी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/tasra-rohdabandh-gramin-sangharsh-samitis-indefinite-movement-started/">धनबाद

: 224 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए टासरा प्रोजेक्ट में ग्रामीणों का चक्का जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही