Search

 
 
 

धनबाद : जोगता में ज़ोरदार आवाज़ के साथ बना गोफ, हनुमान मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग समाए

 
200 मीटर के दायरे मे गोफ और दरार बनने से इलाके में दहशत, ग्रामीणों ने गोफ में फंसे लोगो को निकाला
Katras : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के जोगता थाना अंतर्गत जोगता 11 नम्बर बस्ती में सोमवार 14 अगस्त की देर रात करीब 200 मीटर के दायरे में भू-धंसान की घटना होने से एक ही परिवार के तीन लोग जमीन के अंदर समा गए. इस भू-धंसान की घटना में प्रभावित क्षेत्र में अवस्थित एक हनुमान मंदिर भी गोफ में जमींदोज हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगो ने गोफ में फंसे तीन लोगो को बाहर निकाल लिया. जिन्हें निचितपुर नर्सिग होम ले जाया गया. जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया. [caption id="attachment_731431" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/BHU-DHASHAN-GOF-272x121.jpg"

alt="" width="272" height="121" /> भू-धंसान के बाद बने गोफ से निकलता धुआं[/caption]

नींद में थे बस्ती के लोग, तभी हिली धरती और मच गया कोहराम

जानकारी के अनुसार जोगता 11 नम्बर बस्ती में लोग अपने-अपने घरों मे सोये हुऐ थे. इसी बीच रात लगभग 2:15 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन में 200 मीटर के दायरे में गहरा गोफ बन गया. गोफ बनने से पूरी बस्ती में कोहराम मच गया. हनुमान मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग गोफ में समा गये. घटना से लोगो के बीच भागम भाग की स्थिति उत्पन हो गई. इसी बीच गोफ में समाये श्याम भुईंयां और उसके दो बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए. लोगों ने किसी तरह साहस कर गोफ में रस्सी फेंका और अंदर फंसे के श्याम भुईयां, उनके पुत्र अरूण कुमार (11) और तरूण (9) को बाहर निकाला. जिन्हें घायलवस्था में तत्काल निचितपुर अस्पताल ले जाया गया.

कई लोगों के सिर से छिनी छत

भू-धंसान की इस भयावह घटना से कारू भुईयां, रामबहादुर भुईयां, घनपत भुईयां, रामप्रवेश भुईयां का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद यहां लोगो के बीच काफ़ी अफरा-तफरी का माहौल है. लोगो में बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को लेकर काफ़ी रोष है. यह">https://lagatar.in/painful-death-of-two-youths-due-to-holepecs-grip-vandalized-by-angry-mob/">यह

भी पढ़ें : होलपेक की चपेट में आने से दो युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही