Search

धनबाद : बंधुवा स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, डाउन लाइन 5 घंटे ठप

Gomoh : धनबाद रेल मंडल के धनबाद-गया रेल सेक्शन पर बंधुवा स्टेशन के समीप 13 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसकी वजह से डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन 5 घंटे ठप रहा. शाम 7.30 बजे मालगाड़ी की बोगी ट्रैक से हटाकर डाउन लाइन को क्लियर किया गया. इसके बाद इस लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुअ.जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के बीच की एक बोगी बेपटरी होकर अलग हो गई, जिससे मालगाडी दो हिस्सों में बंट गई. इसकी वजह से डाउन लाइन पूरी तरह ब्लॉक हो गई. सूचना मिलते ही गोमो से कर्मचारियों को लेकर दुर्घटना यान बंधुवा के लिए रवाना किया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डिब्बे को ट्रैक से हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया. रात आठ बजे डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बहाल कर दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-send-notice-to-companies-that-do-not-follow-state-planning-rules-ddc/">धनबाद

: राज्य नियोजन नियमावली का पालन नहीं करने वाली कंपनियों को भेजें नोटिस- डीडीसी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp