Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ठेला संचालक को घायल कर की छिनतई, स्थिति गंभीर, धनबाद रेफ़र

Advertisement
Advertisement
नशेड़ियों शराबियों के आंतक से भयभीत हैं लोग, पुलिस से कर रहे कार्रवाई की मांग
Nirsa : निरसा मध्य पंचायत स्थित पत्थलचट्टी के ग्रामीण इन दिनों नशेड़ियों व शराबियों के आंतक से काफी भयभीत हैं. मंगलवार देर रात पथलचट्टी मुठियापाड़ा निवासी रामू राम को असमाजिक तत्वों ने चाकू से वारकर घायल कर दिया. उनसे छिनतई भी कर ली गयी. ग्रामीणों ने बताया कि भुक्तभोगी रामू राम निरसा बाजार में प्रतिदिन शाम को नास्ता का ठेला लगाते हैं. मंगलवार की रात को भी रोज़ाना की तरह वह ठेला लेकर वापस अपने  घर लौट रहे थे. इसी दौरान बंद पड़े पंप हाउस पर अड्डा मार रहे नशेड़ियों ने उनके साथ मारपीट की. घायल रामू राम घटना स्थल पर काफी देर तक बेहोश पड़े रहे. होश आने के बाद घायल अवस्था मे वह अपने घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन घायल रामू राम को लेकर निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बुधवार सुबह ग्रामीण रामू राम के घर पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के समीप पुराने बंद पड़े पंप हाउस को नशेड़ियों व शराबियों ने अपना अड्डा बना रखा है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-agyarkund-block-chief-throws-health-department-official-out-of-the-meeting/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को बैठक से बाहर निकाला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही