Search

 
 
 

धनबाद में आज भारी बारिश की चेतावनी, KG से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद

भारी बारिश की चेतावनी के चलते आज धनबाद जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में केजी से 8वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी. यह जानकारी धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रेस रिलीज जारी दी है.
 

Dhanbad :   भारी बारिश की चेतावनी के चलते आज धनबाद जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में केजी से 8वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी. यह जानकारी धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रेस रिलीज जारी दी है. धनबाद डीसी ने बताया कि मौसम विभाग ने 18 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है और धनबाद जिले को रेड जोन में रखा है. इसी वजह से एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है. जिन स्कूलों में आज छुट्टी रहेगी, उनमें सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक स्कूल शामिल हैं. उपायुक्त ने सभी स्कूलों से आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है. साथ ही आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही