Search

 
 
 

धनबाद : कतरास मोड़ के पास 'हाई टेंशन' बिजली का तार गिरा, एक घायल

 
Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़  के पास 9 जुलाई की शाम `हाई टेंशन` बिजली का तार टूट कर एक व्यक्ति पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया है. घायल व्यक्ति का नाम शकील है. वह एना इस्लामपुर का रहने वाला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शकील सब्जी खरीदने कतरास मोड़ आ रहे थे. उस समय हल्की बारिश हो रही थी. अचानक तार टूट कर उन पर गिर गया.  जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद कतरास मोड़ पर अफरातफरी मच गई. तार टूट कर सड़क पर बिखर जाने से कुछ देर तक आवाजाही बाधित रही. बिजली विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद बिजली काटी गई. झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-acb-arrested-panchayat-secretary-red-handed-taking-bribe/">

एसीबी ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही