Search

 
 
 

धनबाद : अपने घर पर फहराएं तिरंगा, सरकार देगी सर्टिफिकेट

 
Dhanbad : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के इरादे से केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है. इस अभियान से जुड़कर 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वालों का प्रमाणपत्र दिया जाएगा. अपने घर पर तिरंगा फहराने को इच्छुक लोग https://harghartiranga.com/

पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद घर पर तिरंगा लगाकर उसे पोर्टल पर अपलोड करना है. इसके साथ ही केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आपके नाम से तुरंत सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. वहीं 13 अगस्त को घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उसके साथ सेल्फी लेकर भी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelery-worth-7-lakhs-stolen-from-teachers-house-including-cash/">धनबाद

: शिक्षिका के घर से नकद सहित 7 लाख के आभूषण चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही