Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः सिंह मेंशन में होली मिलन, नवनिर्वाचित मेयर संजीव ने समर्थकों संग मनाई होली

धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह व उनकी पत्नी झरिया विधायक रागिनी सिंह ने इस विशेष आयोजन की मेजबानी की. समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक, शुभचिंतक व स्थानीय लोग पहुंचे.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद के सिंह मेंशन में करीब साढ़े आठ वर्षों बाद सोमवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह व उनकी पत्नी झरिया विधायक रागिनी सिंह ने इस विशेष आयोजन की मेजबानी की. समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक, शुभचिंतक व स्थानीय लोग पहुंचे. रंग-अबीर के साथ होली का उत्सव मनाया.


पारंपरिक फगुआ गीतों से माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया. समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. विधायक रागिनी सिंह ने महिला मंडली के साथ होली खेली और फगुआ गीत गाकर उत्सव में सहभागिता की. पूरे परिसर में उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला.

 

साढ़े आठ साल बाद विशेष आयोजन

 

संजीव सिंह के जेल से बाइज्जत रिहा होने के बाद यह पहला अवसर था जब उन्होंने पूरे परिवार व समर्थकों के साथ सिंह मेंशन में होली मिलन समारोह आयोजित किया. हाल ही में नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर उनकी जीत ने समर्थकों की खुशी दोगुनी कर दी है. इसी उत्साह के साथ इस वर्ष होली का जश्न और भी खास बन गया.

 

संजीव सिंह ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं

 

संजीव सिंह ने कहा कि वे जनता के साथ मिलकर होली मना रहे हैं. उन्होंने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. कहा कि धनबाद की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वहीं, विधायक रागिनी सिंह ने इसे परिवार और समर्थकों के लिए बेहद खास अवसर बताया. 

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही