Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : छठ तक विस्थापितों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन- बासुदेव

Nirsa : नौकरी व सुविधाएं नहीं मिलने से डीवीसी मैथन के विस्थापितों में आक्रोश है. वास्तु हरा संग्राम समिति के अध्यक्ष बासुदेव महतो ने कहा कि जिसकी जमीन पर डीवीसी का निर्माण हुआ उसी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. यदि प्रबंधन ने छठ पर्व तक विस्थापितों की मांगें पूरी नहीं की, तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा. बासुदेव महतो 21 सितंबर को धनबाद (Dhanbad) जिले के मैथन स्थित अपने आवासीय कार्यालय में विस्थापितों को संबोधित कर रहे थे. कहा कि डीवीसी प्रबंधन के सहमति पत्र की कॉपी उनके पास है. मांगों के संबंध में कई बार प्रबंधन के साथ वार्ता हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. विस्थापित अब वार्ता नहीं, करो या मरो की लड़ाई लड़ेंगे. छठ तक प्रबंधन मांगों की पूर्ति की दिशा में यदि सकारात्मक पहल नहीं करता है, तो बिना सूचना के विस्थापित प्रोजेक्ट भवन के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगे. मौके पर काफी संख्या में विस्थापित मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/children-of-minority-schools-of-dhanbad-did-not-get-dress-nor-scholarship-for-3-years/">

धनबाद के अल्पसंख्यक स्कूलों के बच्चों को 3 साल से ड्रेस मिली न छात्रवृत्ति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही