Search

 
 
 

धनबाद: आईआईटी आईएसएम के छात्रों ने जाना झरिया विहार कॉलोनी के लोगों का हाल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी आईएसएम के सामाजिक उद्यमिता पाठ्यक्रम के नए छात्रों ने वरिष्ठ छात्रों के साथ बेलगड़िया टाउनशिप झरिया विहार कॉलोनी का भ्रमण किया. छात्रों के लिए झरिया कोयला क्षेत्र से विस्थापित लोगों से मिलने और उनसे बातचीत करने का पहला अवसर था. छात्रों ने समस्याओं का हल ढूंढ़ने के लिए समूहों में बंट होकर कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया, कॉलोनीवासियों से बातचीत की और मुद्दों को चिह्नित किया. [caption id="attachment_403459" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/iit-ism-student-300x201.jpeg"

alt="" width="300" height="201" /> कॉलोनी के लोगों की समस्या सुनते आईआईटी के छात्र[/caption] हाल ही आईआईटी आईएसएम की प्रयोगशालाओं का दौरा करनेवाले कॉलोनी के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र ने कॉलोनी के मुद्दों का आकलन करने में मदद की. सेंटर फॉर सोशल मिशन, आईआईटी आईएसएम की ओर से इस दौरे की व्यवस्था की, जिसे झरिया पुनर्वास और विकास प्राधिकार द्वारा सुविधा प्रदान की गई थी. आईआईटी आईएसएम के प्रो मदन लाल चंद्रवंशी, प्रो विवेक बाजपेयी, प्रो संजीव आनंद साहू, जेआरडीए के पीएमयू ने कॉलोनी में छात्रों का मार्गदर्शन किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bridge-collapses-between-kankomath-and-dhangi-movement-of-villagers-halted/">धनबाद

: कांकोमठ से ढांगी के बीच पुल धंसा, ग्रामीणों का आवागमन रुका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही